Breaking News

फिल्म आर्टिकल 15 के खिलाफ NGO ने किया जोरदार प्रदर्शन

कानपुर 25 जून 2019 (महेश प्रताप सिंह). मंगलवार को माँ भारती जन कल्याण समिति के तत्वाधान में बड़ा चौराहा स्थित भारत माता मन्दिर में आगामी 28 जून को रिलीज होने वाली फिल्म आर्टिकल 15 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। फिल्म के खिलाफ नारे बाजी की गयी तथा फिल्म के पोस्टर फूंके गये। कहा कि फिल्म के लोगों द्वारा एक साजिश के तहत फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग को पूरे देश में बदनाम करने की साजिश रची गयी है। यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा और इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।


कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए समिति के अध्यक्ष पंडित सानंद महाराज ने कहा कि फिल्म आर्टिकल 15 में ब्राह्मण वर्ग को अत्याचारी एवं आततायी के रूप में दर्शाया गया है। फिल्म को एक सच्ची घटना पर आधारित बताया गया है। जबकि मूल घटना के पात्रों की जातियों से छेड़छाड़ करते हुए फिल्म में कथित रूप से ब्राह्मण वर्ग के लोगों को बलात्कारी एवं हत्यारा दिखाया गया है जो की सरासर झूठ है। फिल्म के लोगों द्वारा एक साजिश के तहत फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग को पूरे देश में बदनाम करने की साजिश रची गयी है। यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा और इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।


समिति के संयोजक संदीप पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग को बदनाम करने का इस घटिया स्तर की सोच की फिल्म के माध्यम से किया जा रहा है। ये ब्राह्मण विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। सभी लोग ब्राह्मण वर्ग को गाली दे कर आगे बढ़ने की रणनीत अपनाने लगे है ये धूर्त मानसिकता बर्दाश्त नही की जायेगी। सिनेमाघरों के मालिको से यह अपील की जाती है कि वो लोग इस फिल्म को न दिखाए नहीं तो इसका परिणाम ठीक नही होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, विपिन मिश्रा, कार्तिकेय शुक्ला, नरेंद्र शास्त्री, अविनाश पाण्डेय, नवनीत शुक्ल, रमन दि‍वेदी, पप्पू त्रिवेदी, मयंक मिश्रा, अभिषेक, कृष्ण शास्त्री, आचार्य महर्शि आदि लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं