Breaking News

ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष पवन सिंह एवं एक्जीक्यूटिव मेम्बर सुनील को बनाया गया

कानपुर  02  मई  2019  (महेश प्रताप सिंह). एस.आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा ग्रेपलिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुुुुनील चतुर्वेदी को एक्सक्यूटिव मेम्बर बनाया गया। मल्लयुद्ध कला जो की हमारी विरासत है अब विश्व भर में ग्रेपलिंग नाम से जाना जाता है। ग्रेपलिंग खिलाडियों के विकास और उत्थान के उद्देश्य से ग्रेप्लिंग खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों, आल इण्डिया यूनिवर्सिटी खेलों, वर्ल्ड काम्बेक्‍ट खेलो, वर्ल्ड पोलिस खेलों, वर्ल्ड गेम्स इत्यादि प्रतिष्ठित खेलों में शुमार है।


ग्रेपलिंग खेल में इस वर्ष आल इण्डिया अंतर विश्विद्यालय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्‍वविद्यालय जौनपुर, दयालबाग़ एजुकेशन इंस्टीटयूट डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा, एम.जे.पी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, सैम हिग्बाटम विश्वविद्यालय नैनी, प्रयागराज  को मिला कर कुल 49 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है जो कि ऐतिहासिक उपलब्धि है और खेल की लोकप्रियता को प्रदर्शित करती है। ग्रेपलिंग में उत्तर प्रदेश के खिलाडियों ने विगत 3 वर्षो से राष्ट्रीय, दक्षिण एशियाई, विश्व स्पर्धा में पदक विजेता बनकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है जिसके उपरांत खिलाडियों को मा० खेल मंत्री उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा सम्मानित व प्रोत्साहित किया जा चुका है।


इस अवसर पर अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश में ग्रेपलिंग खेल व खिलाडियों के व्यापक और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ विकास पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और बताया कि सर्व प्रथम आगामी 4, 5 मई को ग्रेपलिग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एस आर कालेज में किया जायेगा, जिसमे 12 मंडलों के खिलाड़ी व संघ के अधिकारीगण हिस्सा लेंगे। 


प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित 12 वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों को उत्तर प्रदेश टीम में चयनित भी किया जायगा। वहीं ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक समूह में कानपुर नगर के सुनील चतुर्वेदी को एक्सक्यूटिव मेम्बर के पद के लिए चुना गया जो शहर के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव पदाधिकारी दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, विनीत सिन्हा ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



 

कोई टिप्पणी नहीं