Breaking News

बाल सुधार गृह से पांच बाल कैदियों के भागने से मचा हड़कंप

कानपुर 20 मई 2019 (महेश प्रताप सिंह). नौबस्ता थाना क्षेत्र के बौद्धनगर इलाके में बने बाल सुधार गृह में एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। यहां आज सुबह पांच बाल कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है।


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बाल सुधार गृह में जेल में बनी जाली को काट कर पांच बाल कैदियों ने चादर लटका कर पीछे पेड़ के सहारे उतरकर फरार हो गये। वहीं जब सभी बाल कैदियों की गिनती शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने बाल कैदियों की भागने की सूचना नौबस्ता थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है।




कोई टिप्पणी नहीं