Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक सम्पन्न  

कानपुर 04 मई 2019 (महेश प्रताप सिंह). शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक जिले की महामंत्री एवं महिला आयोग सदस्या पूनम कपूर द्वारा मंडलवार तरीके से की गयी। उन्होंने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों से जाना कि मंडल में कितनी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, कितने घरों में संपर्क किया गया तथा जहां निवास करती है उस बूथ में कितने वोट भाजपा के पक्ष में पडे़।


जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा जिस विधानसभा में मतों का प्रतिशत भाजपा के पक्ष में अच्छा रहेगा, वहां की मंडल अध्यक्ष को भाजपा महिला मोर्चा सम्मानित करेगी। समीक्षा बैठक का संचालन महामंत्री स्नेहलता दीक्षित ने किया। इस अवसर पर रंजीता पाठक, शोभा श्रीवास्तव, शशी दुबे, उर्मिला राय, पूजा चतुर्वेदी, स्वाती मिश्रा, चुन्नी देवी, तजेन्दर कौर, पूनम प्रजापति, रमा कटियार, सीमा कठेरिया, बीना चित्रांशी, सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।




कोई टिप्पणी नहीं