Breaking News

गीतानगर में हुआ विजय लक्ष्य महिला सम्मेलन का आयोजन

कानपुर 05 अप्रैल 2019 (महेश प्रताप सिंह). बृहस्पतिवार को गीता नगर काकादेव के रामलीला मैदान  में अकबरपुर लोकसभा के अंतर्गत विजय लक्ष्य महिला सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर उनको 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय थीं।


मुख्य अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि देश की तरक्की व महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था। अतः हम सभी महिलाएं पहले मतदान करे फिर जलपान करें। अकबरपुर लोकसभा सांसद व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले भी सम्मेलन में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा तिवारी, सरोज सिंह, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, पूनम द्विवेदी, कमल रानी वरुण, जयंती वर्मा, सोनल गौड़, संगीता शर्मा, अनीता परमार, स्नेह लता, करुणा सिंह, ममता यादव, अनीता चतुर्वेदी, रमा दुबे, सौम्या चौहान, अंजली सिंह आदि लोग रहे।




कोई टिप्पणी नहीं