Breaking News

श्री बालाजी सेवा संस्थान ने निकाली शोभायात्रा

कानपुर 20 अप्रैल 2019 (महेश प्रताप सिंह). श्री बालाजी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को गोकुल प्रसाद धर्मशाला सरसैया घाट में भूमि पूजन, ध्वज पूजन, मूर्ति पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बनारस के विद्वान पंडित रामजी उपाध्याय के नेतृत्व में 11 विद्वानों द्वारा पूजन संपन्न कराया गया, तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।



कार्यक्रम में 51 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी जिसका जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। शोभायात्रा में 11 दंडी स्वामी ने भी सम्मिलित होकर शोभा यात्रा की शोभा बढाई। कार्यक्रम का संचालन ओमजी अग्निहोत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आकाश गौड़, शिव किशोर शुक्ला,  वीरेंद्र त्रिपाठी , राकेश कुमार अग्निहोत्री, श्रीमती त्रिपाठी, शशि पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं