Breaking News

अमन तिवारी बने BJYM घाटमपुर विधान सभा के प्रभारी

कानपुर 15 अप्रैल 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र युवा मोर्चा की बैठक बीते शुक्रवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के केंद्रीय कार्यालय काकादेव में सम्पन्न हुई। बैठक में अकबरपुर लोकसभा के पाँचों विधान सभाओं के प्रभारी, सह-प्रभारी और संयोजक नियुक्त किये गये।


घाटमपुर विधान सभा का प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री अमन तिवारी को बनाया गया और सह-प्रभारी प्रांजुल अवस्थी को और संयोजक अमित सचान को बनाया गया। अकबरपुर रनिया का प्रभारी विवेक निगम को और संयोजक केशव त्रिपाठी को बनाया गया, बिठूर विधान सभा का प्रभारी अर्पित राठौर को और रघुवंश द्विवेदी को बनाया गया और संयोजक संदीप बाजपेई को बनाया गया।

कल्याणपुर विधान सभा का प्रभारी राजवीर सिंह भदौरिया को, सह-प्रभारी शिवेश दुबे को और संयोजक शिवांग मिश्रा को बनाया गया। महाराजपुर विधान सभा का प्रभारी शिखा मिश्रा को और संयोजक विपिन शर्मा को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने की और संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम, सुनील साहू, प्रमोद विश्वकर्मा, अमन शुक्ला, परवेज़ कटियार, रवींद्र चौहान, शशांक मिश्रा मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं