Breaking News

सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह पर लगा उत्‍पीड़न का आरोप

कानपुर 30 मार्च 2019 (सूरज वर्मा). सपा नेत्री व पूर्व राज्यमंत्री नीलम रोमिला सिंह पर आज एक पीडिता शान्ति देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका परिवार रोमिला सिंह के आंतक से परेशान है। पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही न करने और उल्‍टा पीडिता के ही पुत्रों को फर्जी बंद करने और अन्‍य कई प्रकार से उत्पीडन करने के विरोध में आज पीडिता ने इच्‍छा मृत्‍यु की मांग करते हुये धरना दिया। 



जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर 178/11 निवासिनी पीडिता शान्ती देवी ने बताया कि उनके परिवार पर सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह कहर बरपा रही हैं और उनके आतंक के कारण पीडिता का जीना हराम है। शान्‍ती देवी ने बताया कि दिसम्बर 2015 से रोमिला सिंह द्वारा ज्ञान निकेतन स्कूल के सामने 178/3 शास्त्री नगर में अवैध निर्माण कर स्कूल चलाया जा रहा है जो लेबर कालोनी है। सपा नेत्री स्कूल के ऊपर अब एक बडा कमरा बनवा रही हैं। पीडिता शान्‍ती देवी ने एस.ओ काकादेव, सी.ओ स्वरूप नगर, एसएसपी, एडीजी, श्रम मिभाग, जिलाधिकारी आदि तमाम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी और उल्टा रोमिला सिंह के इशारे पर काकादेव पुलिस ने पीडिता के दोनों बेटों को बिना वजह 151 में बंद कर चालान कर दिया। 


शांति देवी मेरी पुत्री की पड़ोसन हैं और मेरी पुत्री के घर की छत पर कब्‍जा करना चाहती हैं। विरोध करने पर वे लोग पत्‍थरबाजी और गाली गलौज करते हैं। सूबे में भाजपा की सरकार है और कथित पीडिता स्‍वयं भाजपा से जुड़ी हैं, एैसे में मेरे द्वारा उनका उत्‍पीड़न करने की बात वास्‍तविकता से परे है - नीलम रोमिला सिंह



शान्‍ती देवी ने कि बताया रोमिला सिंह के समर्थकों ने 23 मार्च को उनके घर पर पत्थरबाजी की और जवाब देने पर उल्टा हमारी फोटो बना ली। वहीं श्रम विभाग में कार्यरत गृह विभाग के प्रभारी गौरव व उनके सहायक मैकले ने पीडिता को काफी भटकाया व परेशान किया। पीडिता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री से संपर्क करने पर चुनाव आचार संहिता के चलते उन्‍होंने मदद से इंकार कर दिया। पीडिता शान्‍ती देवी ने राष्ट्रपति व राज्यपाल से न्याय दिलाने की मांग की तथा कहा कि उनके परिवारजनों की इतनी बेइज्जती हो चुकी है कि जीने की इच्छा नहीं बची है। इसलिए शान्‍ती देवी ने इच्छा मृत्यु की स्वीकृति मांगी और बताया कि फेसबुक पर नीलम रोमिला के समर्थकों द्वारा गालियां लिखी जा रही हैं और उन्हें नीलम रोमिला सिंह धमकी देती हैं कि हमारी सरकार आने दो पूरे परिवार को जेल पहुंचवा देंगे। 


इस घटनाक्रम के विषय में पूछने पर नीलम रोमिला सिंह ने फोन पर बताया कि शांति देवी उनकी पुत्री की पड़ोसन हैं और उनकी पुत्री के घर की छत पर कब्‍जा करना चाहती हैं। विरोध करने पर वे लोग पत्‍थरबाजी और गाली गलौज करते हैं। सूबे में भाजपा की सरकार है और कथित पीडिता स्‍वयं भाजपा से जुड़ी हैं, एैसे में मेरे द्वारा उनका उत्‍पीड़न करने की बात वास्‍तविकता से परे है। वहीं थाना प्रभारी काकादेव राजीव सिंह ने बताया कि शांति देवी के पुत्र पत्‍थरबाजी एवं हंगामा कर रहे थे इस कारण उनका 151 में चालान किया गया था, शेष सभी आरोप मिथ्‍या हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं