Breaking News

8 मार्च को आयोजित होगा महिला शक्ति सम्मान समारोह

कानपुर 06 मार्च 2019 (महेश प्रताप सिंह). रजत श्री फाउण्डेशन द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाजपत भवन मोतीझील में शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी रजतश्री फाउण्डेशन की महामंत्री दीप्ति सिंह ने दी। उन्होने बताया कि सम्मान समारोह में विशिष्ट क्षेत्रों से चयनित 21 महिलाओं को उनकी विशेषताओं के लिए शक्ति स्वरूपा सम्मान 2019 देने का निर्णय लिया गया हैं।


उन्होंने बताया कार्यक्रम के दौरान सरस्वती व गणेश वंदना, दुर्गा सतुति, भगवान कृष्ण पर आधारित नाटिका अब गोविन्द न आयेगे एवं भारत विजयी भव के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओं उत्साहवर्धन हेतु 11 बेटियों का सम्मान भी किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डे एवं समाजसेवक संजीव पाठक तथा संरक्षण प्रेम लता कटियार उपस्थित रहेंगी। मुम्बई से सुप्रसिद्ध एक्टर नेहा शर्मा भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन व सयोंजन अध्यक्ष अरविन्द सिंह, दीप्ती सिंह, प्रकाश शुक्ला, भावना अदलखा व विनोद सिंह, नेहा जायसवाल, प्रीती सिंह, मनीष वर्मा, करिश्मा तोमर, पूनम वर्मा, वासू सेंगर आदि द्वारा किया जा रहा है।