Breaking News

कानपुर में हुआ धनवान भारत पार्टी का भव्य शुभारंभ

कानपुर 03 मार्च 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर के लाजपत नगर हवेली बैंक्‍वेट हॉल में रविवार को धनवान भारत पार्टी का शुभारंभ किया गया। पार्टी के मुख्य संरक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि धनवान भारत पार्टी करीब पैंतीस सालों से महाराष्ट्र में कार्य कर रही है जिसका आज उत्तर प्रदेश कानपुर नगर में शुभारंभ किया गया। पार्टी के मुख्य अतिथि श्री कुलविंदर सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व मुख्य अतिथियों का सम्मान व स्वागत करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्टी के मुख्य अतिथि श्री कुलविंदर सिंह का कानपुर नगर में प्रथम बार आगमन हुआ है जो पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक एवं लेखक हैं। उन्होंने आज उत्तर प्रदेश में पार्टी व कोर कमेटी का गठन किया साथ ही साथ सारे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।


उन्होंने बताया कि पार्टी इक्कीसवीं सदी की सबसे बड़ी क्रांति है जो इस देश के आर्थिक प्रणाली को बदल देगी। उन्होंने बताया कि सभी भारतीय नागरिकों को जोड़ना चाहते हैं क्योंकि सबसे पहले हम भारतीय हैें। हमारे कार्यक्रम हर एक भारतीय के लिए हैं कोई जाति और भाषा आदि के लिए नहीं हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि हमारी धनवान भारत पार्टी का लक्ष्य है कि हम किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कभी भी गठबंधन नहीं करेंगे। सभी पार्टियों की ऑडियोलॉजी एक ही बन कर रह गई है सत्ता की लोलुपता ने राजनैतिक दलों में 90 प्रतिशत जनहित से विचलित किया है सबका एजेंडा नागरिक एकवोट बैंक बन कर रह गया है। उन्होंने बताया कि पैंतालीस करोड़ असंगठित मजदूरों जिनका सरकार के पास कोई अधिकृत लेखा जोखा नहीं है हम उन सब को सोशल सिक्योरिटी सिस्टम में लेंगे। उनका जॉब कार्ड बनाने के बाद फ्री हॉस्पिटल, जीवन बीमा और पेंशन तथा उनके बच्चों की शिक्षा व निवास अनिवार्य करेगें। 


उन्होंने बताया व्यापारियों के लिए जीएसटी बहुत सरल बनाया जाएगा और दूसरे बहुत सारे टैक्स निकाल दिए जाएंगे। जीएसटी की स्लैब 5 प्रतिशत और आठ प्रतिशत रहेगी। किसानों के लिए स्थायी समाधान दिया जाएगा जिसके अंतर्गत उनको शरण की आवश्यकता नहीं होगी। इस मुख्य कार्यक्रम में रोजगार पैदा होगा। तीन साल के अंदर एक भी बेरोजगार नहीं रहेगा। किन्तु बाहर से हमको आउटसोर्सिंग करनी पड़ेगी। इस मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के अशोक कुमार, सौरभ त्रिवेदी, महेश वर्मा, संदीप शर्मा, धनेंद्र वर्मा, चंद्रभान सिंह, डी.के सिंह शामिल रहे।