Breaking News

आल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शहर के निर्णायकों को किया गया सम्मानित

कानपुर 06 मार्च 2019 (महेश प्रताप सिंह). आल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बताते चलें कि ग्रेपलिंग अन्तर्विश्वविद्यालई प्रतियोगिता 1 से 4 मार्च एमडीयू रोहतक हरियाणा में कराई गई थी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स डायरेक्टर डी.एस ढुल, भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ अध्यक्ष जय प्रकाश, सचिव शिव कुमार पांचाल, AIU ऑब्ज़र्वर डॉ आर.पी गर्ग ने कानपुर शहर से निर्णायक हेतु आये सुनील चतुर्वेदी व दुर्गेश्वर श्रीवास्तव को उत्कृष्ठ कार्य व बेहतरीन निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करने हेतु सम्मानित किया।


सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि निश्चित तौर पर खेल का गढ़ माने जाने वाले हरियाणा राज्य में सम्मान एक बेहतरीन उपलब्धि से कम नहीं है। बताते चलें आल इंडिया यूनिवर्सिटी में देश की 42 यूनिवर्सिटियों ने अपने खिलाड़ी भेजे थे। जिसमें 5 यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की थीं। हर्ष का विषय ये है कि सचिव रविकांत मिश्रा के बेहतरीन मार्ग दर्शन व खिलाड़ियों की मेहनत से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, SHUAT विश्वविद्यालय इलाहाबाद, लखनऊ विश्वविद्यालय, बरेली विश्वविद्यालय, दयालबाग विश्वविद्यालय में कुल 51 पदक आल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेप्पलिंग में आये।


वहीं कानपुर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के प्रतिभागिता ना करने के कारण पर ज्यादा कुछ ना बोलते हुए सुनील चतुर्वेदी ने बताया शहर के 28 खिलाड़ी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स की भ्रष्ट नीतियों के कारण उपेक्षित हुए हैं और ये कानपुर विश्वविद्यालय को सबसे बड़ी क्षति है। प्रतियोगिता में निदेशक बलविंदर सिंह, संयुक्त सचिव रविकांत मिश्रा, संयुक्त सचिव विजय शर्मा, ऑर्गेनाइजर विनोद शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रेफ़री मुल्तान सिंह, मनदीप रुहिल जगमिंदर पांचाल भी उपस्थित रहे। बेहतरीन मिमिक्री कर समापन में जेलर प्रदीप सिंह ने समां बांध दिया।