Breaking News

पीएम का वादा - 2022 तक इस देश में कोई परिवार पक्के घर के बिना नहीं रहेगा

देहरादून 28 मार्च 2019. उत्‍तराखंड के रुद्रपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उलब्धियां गिनाई। कहा कि 2022 तक इस देश में कोई परिवार पक्के घर के बिना नहीं रहेगा। इतिहास में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। ये तमाम काम अगर हुए हैं तो इसके पीछे आपका एक वोट है।


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जो सलूक और काम देश के जवानों के साथ किया वहीं सलूक किसान और गरीबों के साथ किया। चार पीढ़ी पहले गरीबी हटाने का वादा कांग्रेस ने किया था, वहीं वादा इस बार भी कांग्रेस दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस रहेगी, देश के हर कोने में गरीबी रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक धाम है। विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। डरने और झुकने का काम कांग्रेस का है। सेना ने जवानों की मौत का बदला मांगा तो कांग्रेस ने सेनाध्यक्ष को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। देश की सेना को कांग्रेस ने हथियार नहीं दिए। क्योंकि कांग्रेस का ध्यान देश सुरक्षा की बजाए मलाई खाने में लगा था।


कोई टिप्पणी नहीं