Breaking News

पैदल मार्च निकाल कर मांगा शहीदों के लिये इन्‍साफ

कानपुर 17 फरवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). जम्मू कश्मीर के पुलवामा में दुर्दांत घटना के बाद जहां सारा देश आंसुओं और बदले की आग में जूझ रहा है, इसी कड़ी में आज कानपुर के किदवई नगर चौराहे पर वीर शहीदों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें भारतीय जन सेना दक्षिण की पूरी टीम उपस्थित थी। इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने उनकी याद में पैदल मार्च करते हुये किदवई नगर चौराहे से साइड नंबर वन चौराहे तक जलूस निकाला।


जलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं नौजवान सभी शामिल थे। वीर शहीदों का बलिदान अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान और हिंदुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जन सेना युवा वाहिनी दक्षिण जिला अध्यक्ष मयंक मिश्रा, भारतीय जन सेना महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा त्रिपाठी, भारतीय जन सेना दक्षिण जिला अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा पश्चिम जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला, भवानी अनुराग द्विवेदी, विकास पांडे, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।