Breaking News

भारत नेपाल की सीमा पर दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ाया

पीलीभीत 15 फरवरी 2019 (दीनदयाल शास्त्री). भारत नेपाल की सीमा के गांवों में लगातार कई माह से चहल कदमी करने वाले तेंदुए को जनपद पीलीभीत की टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। गुरुवार की सुबह भारत नेपाल की सीमा पर बसे गांव नौजल्हा नकटहा की वन चौकी के पास ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही वन क्षेत्र डिप्टी रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की शाम को ही एक पिंजड़ा बालूमाठ और एक पिंजड़ा वन चौकी के पीछे लगाया गया, जबकि दोनों पिंजड़ों में तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग अलग बकरे भी बांध दिए गए।


गुरुवार की प्रातःकाल को जब वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों पिंजड़ों को चेक किया तो वन चौकी के पास वाले पिजड़े में एक शावक तेंदुआ कैद हुआ पाया गया। क्योंकि भारत नेपाल सीमा के गांव में लगातार कई माह से तेंदुए अपने आतंक से लोगों में दहशत बनाये हुए था, जिस कारण क्षेत्र में हलचल मची हुई थी। जबकि इससे पहले दो तेंदुए वन विभाग द्वारा पकड़े जा चुके हैं। भारत नेपाल की सीमा गांव के लोगों का मानना है कि उनके गांव में लगातार तेंदुए की जो आमद हो रही है वह पीटीआर के सीमा से जुड़े हुए नेपाल की शुक्ला फंटा सेंचुरी है। फिलहाल तेंदुए के पकड़े जाने के चलते लोगों ने चैन की सांस ली गई है।