Breaking News

कानपुर - पुण्यतिथि पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

कानपुर 17 फरवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 33वीं पुण्यतिथि पर माता पार्वती बदलू प्रसाद सेवा समिति के तत्वावधान में जे-सेक्टर, आवास विकास-1, कल्यानपुर, कानपुर नगर स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के संस्थापक श्री श्याम नारायण सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 



इस मौके पर समिति के संस्थापक श्याम नारायण सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे महज राजनेता ही नहीं एक राजनैतिक संत थे। हमेशा सादा जीवन उच्च विचार पर चलते थे। उनकी कथनी व करनी में कोई फर्क नही था। उनके आदर्श व विचार पर चलकर ही देश व समाज का कल्याण हो सकता है। इसी के साथ समिति के सभी सदस्यों ने उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


इस मौके पर एडवोकेट रोहित कुमार सिंह, आदित्य सिंह, इस मौके पर एडवोकेट रोहित कुमार सिंह, आदित्य सिंह, हृदय नारायण जी नगर कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सुरेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार वितरक संघ, डॉ राम नारायण सविता, अनंत राम ओमरे, सर्वेश जी, गिरजा शंकर तिवारी, डॉ. अरूण सविता प्रदेश अध्यक्ष सविता समाज, संदीप समाजवादी, देवेन्द्र पटेल, नीरज यादव, डॉ सत्य नारायण, सरवन सैनी, राम चंद्र सैनी, आर.एस शर्मा, काजल कुशवाहा एडवोकेट, मोनू पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।