Breaking News

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया युवाओं से सीधा संवाद

कानपुर 17 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). गुरूवार को नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन द्वारा अरूणांचल प्रदेश के तवांग से युवाओं के बीच वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा लाइव संवाद करके विजय लक्ष्य 2019 का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम में उत्तर के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शिक्षक पार्क में उपस्थित हुए और सामूहिक रूप से पूनम महाजन का संबोधन सुना। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए आवाहन लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा का नारा दिया तथा लक्ष्य 2019 की प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ने युवाओं की प्रतिभा और देश के प्रति उनकी महत्वता को पहचाना है।

स्किल इण्डिया के द्वारा युवाओं की प्रतिभा को आज उचित स्थान मिल रहा है। आने वाले समय में युवा ही देश की शक्ति बनेगे और भविष्य में यह बात प्रधानमंत्री अच्छी तरह जानते है। युवाओं की शक्ति ही देश का भविष्य और विकास है। इसलिए आज संवाद के माध्यम से युवाओं में चेतना का प्रवाह किया गया है तथा संकल्प लिया गया है कि मिशन 2019 को प्राप्त करना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवांग मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, नितिन त्रिपाठी, चंद्रकांत द्विवेदी, जिलामंत्री गोलू बाजपेयी, रोहित जायसवाल, कौशलेंद्र परिहार व जिला मीडिया प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।