Breaking News

कानपुर ग्रामीण व्यापार मंडल का मनोनयन समारोह सम्पन्न

कानपुर 04 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर ग्रामीण व्यापार मण्डल अखिल भारतीय युवा इकाई का मनोनयन समारोह नया शिवली रोड मोहन गेस्ट हाउस में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसका प्रारम्भ महिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि पीआईआईए के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बंका ने नव मनोनीत युवा व्यापारियों को मनोनयन पत्र दिया व पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।


कानपुर ग्रामीण के चेयरमैन मनीष पाण्डेय ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के पत्रक प्रदान किया। जिलाध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के नियमों की जानकारी दी तथा अनुशासन कमेटी की स्थापना की। मनोज बंका ने व्यापारियों एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि व्यापारी समाज नोट बंदी, जीएसटी तथा अन्य सरकारी उत्पीडन से परेशान है। व्यापारी परेशान है, कर्ज में डूबकर व्यापार कर रहा है तो दूसरी ओर चोर-उच्चके नाक में दम किये हुए है। संदीप पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद दिया व कहा कि वह व्यापार मण्डल के लिए सदैव तत्पर रहेगे। सबके सहयोग से व्यापार मण्डल निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह चेयरमैन, नागेन्द्र सिंह महामंत्री, कर्मेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, विकास दीक्षित, अखिलेस अवस्थी, सुधांशु सिंह, जितेन्द्र सिंह, सागर सिंह उपाध्यक्ष, मोनू पाण्डे संयुक्त मंत्री, सर्वेस श्रीवास्तव प्रवक्ता, सौरभ मीडिया प्रभार, पवन चैरसिया, राम गोपाल मंत्री, भानू प्रताप प्रचारमंत्री, बबलू शर्मा प्रचार प्रमुख, नितिन, तन्मय, रवि सहित 11 अन्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये। इस अवसर पर मनोज कलवानी, राजू दुबे, मोनू तिवारी, लकी वर्मा, राज राठौर, पंकज गुप्ता, मनोज राजपूत, रमन द्विवेदी, अनिल शुक्ला, ललित यादव, लकी सक्सेना रोहित यादव आदि मौजूद रहे।