Breaking News

मां गंगा सेवा समिति द्वारा मनाया गया 42वाँ गंगा महोत्सव

कानपुर 28 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). माँ गंगा सेवा समिति द्वारा 42वां विशाल एवं भव्य गंगा महोत्सव अत्यन्त धूमधाम से जाजमऊ स्थित श्री सिद्धनाथ धाम (द्वितीय काशी) में मनाया गया। जिसमें पूज्य सन्तों महंतों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि राजनेता शामिल हुए।


जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सबसे पहले 11 बजे मां गंगा का अभिषेक हुआ। दूध, दही सहित घी, चीनी एवं पंचामृत से 11 बजे माता गंगा के भोग के बाद विशाल भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। गुणी ब्राम्हणों द्वारा माता का अभिषेक सहत्र अर्चना एवं चुनरी अर्पण की गई। शाम 06 बजे गंगा माँ की मंगल महाआरती क़ा आयोजन किया गया। महानगर के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जय गंगा मैया के उदघोषों से माहौल मंगल मय हो गया। इस आयोजन में स्वामी ज्ञानानन्द जी तीर्थ महराज स्वामी अवधेश दास जी स्वामी राय जी महाराज एवं महानगर के सभी सम्मानित संत एवं पूज्य महंत पधारे थे।