Breaking News

कानपुर आये अखिलेश यादव ने भाजपा को लिया निशाने पर

कानपुर 02 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी).  उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को कानपुर में कैंट स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये। इस दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष फजल महमूद के सिविल लाइन आवास भी पहुंचे। जहां उन्होंने नए वर-वधू को आर्शीवाद दिया। फजल महमूद ने कहा कि वह अखिलेश यादव के शुक्रगुजार है कि वह उनके आमंत्रण पर एक साधारण कार्यकर्ता के घर पधारे।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा जो भगवान की जाति का मामला उठाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है वह इसलिए है कि चुनाव का समय नजदीक है और जनता को विकास के मुददे से भटकाया जा रहा है। शौचालय पर कहा कि कांग्रेस ने पहले एक गडढे वाला शौचालय बनाया था। अब भाजपा दो गडढे वाला शौचालय बनवा रही है। यह नहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब वह कानपुर आयेंगे तो उन्हें मैट्रो में घूमने का मौका मिलेगा। लेकिन यहां अभी तक मेट्रो नहीं चल पाई। उन्होंने कहा प्रदेश में जो एनकाउंटर हो रहे है वह फर्जी हैं। आरोप लगाया कि युवाओं को जबरन अपराधी बनाया जा रहा है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र को निशाने पर रखा गया है। जरूरतमंदों को सपना दिखाया जा रहा है, जबकि गरीबों के लिए प्रदेश में आवास नहीं बन रहे हैं। लेकिन इन सब बातों के बीच जब राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया तो अखिलेश चुप्पी साध गये।