Breaking News

जिलाधिकारी व एसएसपी ने गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया

कानपुर 25 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब असहाय लोगों को जो खुले आसमान के नीचे जो लोग रह रहे हैं उनको जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों मे भेजा तथा उन्हें कंबल वितरण किया। उन्होंने सरसैया घाट, परमट तथा अन्य क्षेत्रों में अपर नगर मजिस्ट्रेटों,तथा तहसीलदारो द्वारा कम्बल वितरण किया तथा स्वयं खुले में रह रहे लोगो को कम्बल वितरण किया।
  

जिलाधिकारी ने शहर के सम्भ्रांत लोगो तथा स्वयंसेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि लोगो को कम्बल तथा गर्म कपड़े वितरण करे। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है इस हाड़ कपाउँ ठण्ड में शहर में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रैन बसेरे खुलवाए गए है जिसमें लोग निशुल्क रह सकते है।

जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों का भ्रमण कर समस्त स्थानों में अलाव जलाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एस.एस.पी अनन्त देव, नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।