Breaking News

कल्याणपुर में भारतीय जनसेना पार्टी की अहम बैठक सम्पन्न

कानपुर 28 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). भारतीय जनसेना पार्टी पश्चिम जिला की एक बृहद बैठक जिला अध्यक्ष बउआ द्विवेदी की अध्यक्षता में अशोक पैलेस बारासिरोही कल्याणपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले के रिक्त पदों पर मनोनयन हुआ, मण्डल के गठन, वार्डो के गठन की प्रतिक्रिया पूरी हुई।


जिले के सभी बूथों पर 10 युवाओं के मनोनयन करने का निर्णय हुआ। युवां मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारणी की सूची प्रस्तुत की। शेष रिक्त पद 15 दिन में पूरे करने का संकल्प लिया गया। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बाल योगी अरुण पुरी जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत कृष्णदास जी, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश दीक्षित, पवन तिवारी, जिला प्रभारी मनोज पांडे ने सम्बोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम शुक्ला, अंकित द्विवेदी, उमेश पटेल, राज राठौर, विशाल आदि लोग उपस्थित रहे।