Breaking News

सपा जिलाध्यक्ष ने जन समस्याओ को लेकर डीपीआरओ का किया घेराव

शाहजहांपुर 28 नवम्‍बर 2018. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों सहित विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय जाकर जन समस्याओं को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी का घेराव किया। सपा पाधिकारियों ने डीपीआरओ पर काम में लापरवाही तथा अनिमितताओं के जमकर आरोप लगाए। 


सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि तिलहर ब्लॉक के पिथनापुर गांव में तैनात महेंद्र यादव को लगभग डेढ़ साल पूर्व उसे सस्पेंड कर दिया गया था। जिसको आज तक बहाल नही किया गया। तथा अधिकारियों द्वारा कोई रिपोर्ट भी नही लगाई गई। जबकि वह अपना जबाब जांच अधिकारी टीम को दे चुका है। इसके अतिरिक्त वह अपना जबाब डाक द्वारा भी भेज चुका है। उन्होंने कहा कि महेंद्र यादव का परिवार भुखमरी का जीवन जी रहा है। डेढ़ बर्ष से वेतन न मिलने के कारण उस पर कर्ज हो गया है। अगर उसे जल्द से जल्द बहाल न किया गया तो वह खुदखुशी करने पर मजबूर हो जाएगा। 

इसके अतिरिक्त तिलहर तहसील में तैनात नन्हे जिनका दो साल से एरियर नहीं निकाले जाने पर भी सपाई डीपीआरओ पर जमकर भड़के। इस बीच पंचायत राज अधिकारी ने कल तक का समय मांगते हुए सफाई कर्मी की जांच आख्या आने पर बहाल करने का आश्वाशन दिया है। इस मौके उपेंद्र पाल सिंह, प्रदीप तिवारी, मुनीश सिंह परिहार, कफील अहमद, आदर्श मिश्रा, अमित अवस्थी, अर्पित टण्डन, सत्यवीर वर्मा, विवेक गुप्ता, राजू सक्सेना, आनन्द शुक्ला, नूर मोहम्मद, टिंकू सिंह, शहजाद खां आदि लोग मौजूद रहे।