Breaking News

कानपुर - व्यापारियों ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

कानपुर 29 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में बुद्धवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि चार माह पूर्व के कार्यकाल की समीक्षा एवं व्यापारियों के सहयोग देने के उपलक्ष्य में एक "सम्मान समारोह" का आयोजन ज्ञान वेजिटेरियन होटल में हुआ। जिसमें अध्यक्ष संजय टंडन ने सर्वप्रथम संस्था के चेयरमैन  मुरारी लाल की अनुपस्थिति में उनको धन्यवाद दिया।


तदोपरांत संरक्षक गुलशन गांधी एवं पवन गोयल को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष संजय टंडन ने व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए एकजुटता दिखाई और प्रवक्ता करमजीत सिंह और महामंत्री पुष्पेन्द्र जायसवाल भी व्यापार कर से होने वाली समस्यों से निपटने के लिए गर्मजोशी से बोले। इसके अलावा संयोजक रंजीत सिंह, कानूनी सलाहकार रविन्द्र सिंह और वरि०उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, स०सरबजीत सिंह, स० रोमी अरोरा ने भी अपने विचारो से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से कपिल सभरवाल, करमजीत "बावा", राजू चावला, रमन सिंह, संजय भाटिया, श्याम गुप्ता, महेश केशवानी, शिवम् मल्होत्रा, इंदरपाल सिंह, प्रदीप रामचनदानी, अजीत सिंह, अमित अरोरा, भारत ग्रोवर, गौरव बजाज, महेश मंशारामी, संजीव अलहोत्रा, कुलबीर सिंह, सुमित मल्होत्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे।