Breaking News

केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज को भाजपा जिला अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिये

अल्हागंज 20 नवंबर 2018. भाजपा की बाइक रैली के दौरान मंच पर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज के द्वारा की गई नोकझोंक तथा अभद्र व्यवहार से ब्राह्मण समाज को काफी दुख पहुंचा है। परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित बाजपेई का कहना है कि केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज को भाजपा जिला अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिये।


जानकारी के अनुसार परशुराम सेना की आज हुई बैठक में परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित बाजपेई ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा के कुशल नेतृत्व से जनपद में भाजपा का संगठन काफी मजबूत हुआ है।  उन्होंने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हुए कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का भी काफी ध्यान रखा है। संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णराज को अगर अपनी कोई बात कहनी भी थी तो उनको आम जनता का ध्यान रखते हुए सम्मान के साथ अपने विचार व्यक्त करने चाहिए थे। उनको जिला अध्यक्ष के साथ नोंकझोंक तथा अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए था।

उनके इस व्यवहार से कार्यकर्ताओं के साथ साथ ब्राह्मण समाज में भी गलत संदेश गया है, इससे उनकी इमेज प्रभावित हो सकती है। बैठक की अध्यक्षता पवन तिवारी ने की बैठक में विकास बाजपेयी, सुनील बाजपेयी, विनोद तिवारी, सूरज तिवारी, विनय वाजपेयी, शिव वाजपेयी, निर्भय दीक्षित, विपिन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।