Breaking News

सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

कानपुर 29 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह). भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में परेड चौराहे पर आज सदस्यता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसमें आम जनता को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दी जा रही है। आम जनता भी उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ले रही है, वहीं व्यापारी वर्ग भी भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।

सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि नवीन मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार सविता व्यापारी वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवा रहे हैं। दीपक कुमार सविता ने कहा कि व्यापारियों को सदस्यता इसलिए दिलवाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। भारत आज विश्व गुरु के रूप में सभी के सामने है और जो देश का हित चाहता है वह भारतीयता पार्टी के साथ है। इसीलिए भाजपा की चाहे वो आम आदमी हो या फिर व्यापारी वर्ग सभी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ले रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से सुरेंद्र मैथानी, दीपक कुमार सविता, सुनील बजाज, रोहित साहू, विनोद साहू आदि लोग मौजूद रहे।




.