Breaking News

सड़क निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे विकास मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

कानपुर 30 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह). सोमवार को कानपुर नगर के पनकी भाटिया तिराहे पर विकास मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उमेश भार्गव अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये। कई दिनों से पनकी मंदिर से भाटिया होटल तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा ऐसी हो गई है कि आये दिन रोड हादसे होते रहते हैं।


कई बार शासन-प्रशासन को विकास मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। परन्तु शासन प्रशासन द्वारा जब निर्माण कार्य के लिए कोई प्रक्रिया नहीं आयी तो सोमवार को विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला के आदेशानुसार विकास मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उमेश भार्गव अनशन पर बैठ गये। उमेश भार्गव ने बताया कि जब तक पनकी मंदिर से भाटिया तिराहे तक की सड़क का निर्माण नहीं होता तब तक यह अनसन जारी रहेगा। अनशन के समर्थन में पनकी वार्ड 50 की पूर्व पार्षद उत्तम दुबे एवं पूर्व पार्षद अशोक दुबे ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। साथ ही भारतीय जन सेना के जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला, मयंक मिश्रा, राज राठौर, जय सिंह सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।