Breaking News

स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद को दी श्रद्धांजलि

कानपुर 15 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह). विकास मोर्चा ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए गंगा एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 112 दिन से अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की मृत्यु पर बिठूर ब्रह्मावर्त घाट पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। विकास मोर्चा के बिठूर विधानसभा अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के वादे से मुकर रही हैं।


112 दिन के अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की मृत्यु का जिम्मेदार भी उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को ठहराया। विकास मोर्चा के कार्यकर्ता स्वामी जी की प्रतिज्ञा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और जल्द मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का कार्य करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला,  प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, जिलाध्यक्ष कानपुर नगर अभिषेक सिंह चौहान, गंगा सुरक्षा दल के प्रदीप शुक्ला, बच्चा तिवारी, कल्लू मिश्रा, राजू बाबा, सौरभ द्विवेदी, सूरज, कृष्ण स्वरूप शुक्ला, श्याम शुक्ला, अश्वनी पाल, श्याम राजपूत, मदन राजपूत, आदित्य दीक्षित, यूनुस खान, बल्लू तिवारी, शैलेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।