Breaking News

अमृतसर रेल हादसे के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

कानपुर  22 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). रविवार की शाम अमृतसर के जोड़ा फाटक पर घटे दर्दनाक रेल हादसे के शिकार हुए लोगों की श्रद्धांजलि के लिए विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पनकी पावर हाउस नहर से आवास विकास 3, शहीद संदीप चौहान समाधि स्थल तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान ने किया।



कैंडल मार्च दिनांक 19 अक्टूबर को अमृतसर के जोड़ा फाटक पर हुए दर्दनाक रेल हादसे के शिकार हुए लोगों की श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व कानपुर नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान द्वारा किया गया। कैंडल मार्च में विकास मोर्चा संस्थापक विनोद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत मिश्रा, अभय मिश्रा, प्रदेश प्रभारी बी के सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, प्रदेश महामंत्री उमेश भार्गव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम राजपूत, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र पांडे, प्रदेश मंत्री श्रीमती रंजीता सिंह, प्रदेश सचिव रितिका भार्गव, अश्वनी पाल, मदन राजपूत, अनिमेष सिंह, अभिषेक चंदेल, अमित पवार, हिर्देश पाण्डेय, रितिक दीक्षित, राज कनौजिया, शानू दिवाकर, पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।