Breaking News

हिंदी दिवस पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

कानपुर 14 सितम्‍बर 2018. विश्व क्षत्रिय परिषद के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ प्रिया सिंह की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए डॉ प्रिया सिंह ने बताया कि आप सभी को यह जानकर हर्ष होगा कि विश्व क्षत्रिय परिषद और समाजवादी सर्कुलर मोर्चे के नेतृत्व में कानपुर शहर में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। 


इस अवसर पर डॉ प्रिया सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है विश्व में हमारी पहचान हिंदी भाषा बोलने वालो के रुप है। हिंदी भाषा एक सरल और मधुर भाषा है जो की संस्कृति रूपी गंगा से निकली है। संस्कृतिक प्राचीन भाषा है जो कई भाषाओं की जननी है, उत्तर प्रदेश में हिंदी बोलने वालों की आबादी सबसे अधिक है। हिंदी के माध्यम से हम गांव के कोने कोने में जाकर लोगों के साथ संवाद करके जुड़ सकते हैं, हमें हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा में काम किया जाना चाहिए, तभी हम अपनी हिंदी भाषा को सम्मान दिला सकते हैं। 

जिस प्रकार से आज प्रचलन है अंग्रेजी बोलने का उससे कहीं न कहीं हम अपनी हिंदी भाषा को दबाने का काम कर रहे हैं। इसलिए हिंदी भाषा को अधिक से अधिक बोलने और लिखने में प्रयोग करना चाहिए और इस भाषा को लिखने में हमें गर्व महसूस करना चाहिए शर्म नहीं करनी चाहिए। मुख्य रुप से उपस्थित डॉ प्रिया सिंह, कमलेश सिंह, रुचि शर्मा, निम्मो, श्वेता गंग्वाबी, प्रियंका महेश गंगवानी आदि लोग मौजूद रहे।