Breaking News

फूल देकर जनता को किया हेलमेट के प्रति जागरूक

कानपुर 14 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह).  भारतीय जन सेना व विकास मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को जरीब चौकी चौराहे पर दोपहिया वाहनों को फूल देकर हेलमेट के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया और पुलिस मित्र को माला पहना कर उनका सम्मान भी किया गया।

जानकारी के अनुसार श्याम शुक्ला समाजसेवी ने अपील की जितने सामाजिक संगठन है वो लोग भी आगे आ के हेलमेट जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपील की जितने सामाजिक संगठन हैं वो आगे आ के हेलमेट जागरूकता अभियान का हिस्सा बने और हम सबकी ये कोशिश आगे भी रहेगी कि अधिक से अधिक चौराहे पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा सके।

विनोद शुक्ला ने बताया कि जरीब चौकी में ये तीसरा चरण है। पहला चरण विजय नगर चौराहे में और दूसरा चरण फजलगंज चौराहे पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस मौके पर विकास मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, भारतीय जन सेना परिवार से श्याम शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, उमेश भार्गव, पकंज निगम, रंजीत पाल आदि लोग मौजूद रहे।