Breaking News

रक्षा बंधन 2018 - सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

शाहजहांपुर 22 अगस्‍त 2018. श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 26 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का यह त्योहार भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र का धागा बांधती है। इस बार रक्षा बंधन पर करीब 11 घंटे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा।


इस पर्व में बहनें भाई की आरती उतारती हैं और भगवान से अपने भाई की लंबी आयु और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार रक्षा बंधन पर करीब 11 घंटे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन को भद्रा का असर नहीं रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने को अशुभ माना जाता है। इस बार भद्रा सुबह होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।  राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। रक्षा सूत्र को भगवान शिव की प्रतिमा के सामने अर्पित कर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें फिर इसको अपने भाईयों की कलाई पर बांधे। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त की सुबह 5.59 मिनट से शाम 17.12 मिनट तक, मुहूर्त की अवधि 11 घंटे 26 मिनट की है।