Breaking News

शहर के खिलाड़ियों को किया गया उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट खेल सेवक सम्मान से सम्मानित

कानपुर 31 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह). राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों एवं उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट खेल सेवा सम्मान समारोह 2018 का आयोजन MBPVR इंटरनेशनल स्पोर्ट्स द्वारा उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में किया गया है। जिसमे ग्रेपलिंग कुश्ती , टेनिस बाल क्रिकेट , रस्साकसी , रोलर स्केटिंग, नेट बाल, पावर लिफ्टिंग , कराटे, ताईक्वांडो, योगा, एथलीट,  तैराकी इत्यादि खेल के  61 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों का सम्मान तथा ऐसे 31 व्यक्तित्व जिन्होंने खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान और प्रशंसनीय कार्य किये है उन्हें उत्कृष्ट खेल सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।



कार्यक्रम आयोजक राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित रविकांत मिश्रा के इस प्रयास के लिए सभी ने बधाई दी और समाज के अन्य वर्गों से भी ऐसे सामाजिक कार्य के लिए आगे आने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में सहयोगी योगेश त्रिपाठी , पवन सिंह, डा. विकास त्रिवेदी,भारती गोसाई, इस्मा जहीर, पायल खोसला , मुन्ना लाल साहू , अलोक तिवारी, मंजीत सिंह , राहुल गुप्ता सहित ग्रेपलिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश, एस. आर. एजुकेशनल ग्रुप, ए टू बी एसोसिएट सहित सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना अतिथियों ने की और कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद राज्य सभा अशोक बाजपेयी, मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेल युवा कल्याण सूचना न्याय विधि डा. नीलकंठ तिवारी, अतिविशिष्ट राज्य मंत्री कारागार जय कुमार जैकी, विशिष्ट अतिथि विधायक कारन सिंह पटेल, उपनिदेशक खेल एस.एस. मिश्रा, वरिष्ट समाज सेवी डा. एस.के. त्रिवेदी ने कहा कि खेल और खिलाडियों के विकास में यह आयोजन एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगा। खेल प्रोत्साहन की योजना को और भी बल मिलेगा। साथ ही राहुल गुप्ता द्वारा लिखित हंड्रेड टापिक्स खेल पुस्तक के नए संस्करण का विमोचन भी अतिथियों ने किया। खेलमंत्री ने कहा की हमारा देश शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी सर्वोत्तम ऊंचाई को चूमे और उसमें उत्तर प्रदेश की मुख्य भूमिका हो। यही अपेक्षा प्रदेश के सभी खिलाडियों से की और विदेशी सम्बन्ध खेल के माध्यम से सकारात्मक होने तथा खेल से सर्वांगीड़ विकास होने की बात कही। 


कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह भदोरिया ने किया तथा सभी का अभिवादन आयोजक रविकांत मिश्रा ने किया। शहर की प्रतिभाओं में ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) के मधु शर्मा, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, अथर्व, माया देवी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शान्या, प्रियंका पांडेय, पूजा त्रिपाठी, अनुज त्रिपाठी, मीनाक्षी, नवीन कुमार दीक्षित, शिवम आदि सम्मानित हुए। खिलाड़ियों के साथ यू पी कोच व कानपुर ग्रेपलिंग सचिव सुनील चतुर्वेदी व देहात ग्रेपलिंग सचिव विनीत सिन्हा को भी उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट खेल सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया।