Breaking News

बिठूर में साहित्य संगम संस्थान की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

कानपुर 19 जून 2018 (महेश प्रताप सिंह). बिठूर में साहित्य संगम संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी राष्ट्रीय गीतकार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर की अध्यक्षता एवं लखनऊ के नामचीन शायर कविराज तरूण सक्षम के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर साहित्य संगम संस्थान की प्रांतीय शाखा उत्तरप्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हुआ। 

आज के कार्यक्रम में संजीत सिंह यश ने निष्ठावान पदाधिकारी के रूप में कार्य करने की शपथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष ग्रहण की। साथ ही कानपुर के सहित्यकार राजवीर सिंह मंत्र जी की कृति पितृ यान से देव यान तक एवं किरण मिश्रा द्वारा रचित कृति चाँदनी में हम तुम पुस्तकों का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। 

समारोह में उपस्थित समस्त लोगों ने पुस्तक लोकार्पण की राजवीर सिंह मंत्र जी एवं किरण मिश्रा को बधाई दी। साहित्य संगम संस्थान द्वारा आयोजित इस मासिक काव्य गोष्ठी में समाज मे वर्तमान समय में नारियों की स्थिति पर काव्यात्मक रूप में चिंतन किया गया। साथ ही काव्यगोष्ठी का शुभारंभ सौम्या मिश्रा अनुश्री द्वारा स्वरचित सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। 

काव्यगोष्ठी में डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर, युष्मांक तिवारी, अर्चना तिवारी, डॉ रश्मि तिवारी, अरविंद भारत, किरण मिश्रा, कविराज तरूण सक्षम, संजीत सिंह यश, डॉ लक्ष्मी शर्मा एवं सौम्या मिश्रा अनुश्री आदि कवि / कवियत्री ने स्वरचित काव्यपाठ किया। इस अवसर पर साहित्य संगम संस्थान द्वारा डॉ संगम लाल त्रिपाठी भँवर, किरण मिश्रा, विनोद त्रिपाठी पदाधिकारी साईं धाम मन्दिर एवं डॉ रश्मि तिवारी को संगम रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं