Breaking News

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की सर्विस रिपोर्ट में अल्लाहगंज नगर पंचायत बनी उपविजेता


अल्हागंज 29 जून 2018 (अमित वाजपेयी). उत्तर भारत के एक लाख से कम आबादी वाले नगरों की  स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 की जारी रिपोर्ट में सफाई, पानी, रोड जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने में नगर पंचायत अल्हागंज ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्‍त किया है। यह जानकारी नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर चंद्रेश गुप्ता ने आज पत्रकारों को दी।


नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर चंद्रेश गुप्ता ने बताया कि जनपद की 9 नगर पंचायतों की स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 की जारी रिपोर्ट में पूर्णांक 80 में  से 77 अंक प्राप्त हुऐ है।  जबकि औचक निरीक्षण में पूर्णांक 600 में से 514 अंक प्राप्त हुऐ हैं। इसी प्रकार सिटीजन फीडबैक में 800 में से 579 अंक प्राप्त हुऐ हैं।  इसी प्रकार तीनों जारी रिपोर्टो के  प्राप्त औसत अंकों के आधार पर नगर पंचायत अल्हागंज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। नगर वासियों को सफाई पानी जैसी मूल भूत सुविधाएँ और बेहतर प्राप्त हो इस पर विशेष कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि नगर में 8 सुलभ शौचालय बनाऐ जा रहे हैं जिसमें 3 बन चुके हैं, 5 निर्माणाधीन हैं। नाला तल सफाई में 75% कार्य हो चुका है। शीतल पेयजल के लिए 5 फ्रीजर स्टेंड पोस्ट 270 सौर्य ऊर्जा लाइट लगवाई जा चुकी है। 3 घण्टे प्रतिदिन जरनेटर  लाइट आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा बांध मार्ग पीरगंज बगिया वार्ड एंव गंज मार्ग को चकाचौंध करने के लिए 100 पोल सहित लाइटें लगवाई जा रही है। अब तक 240 सरकारी आवासों के लिए पहली किस्त पात्र के बैंक खाते मे पहुँच चुकी है। 1184 शौचालय बनवाऐ जा चुके हैं। लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा 1800 नऐ राशन कार्ड जारी कराऐ जा चुके हैं।