Breaking News

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने में दी तहरीर

कानपुर 05 मई 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े वादे कर रही है, पर महिलाओं पर हमले की घटनायें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पनकी थाना क्षेत्र का है यहां एक महिला को उसके पति ने लात घूंसों से मार मार कर लहूलुहान कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पीड़िता साजन के पिता ने बताया कि साजन (40) की शादी गांव के रियासत अली पुत्र अनीस सिंहपुर कठार थाना पनकी के साथ हुई थी। बिना किसी कारण के मेरी लड़की साजन को लात घूंसों से मारा पीटा, गन्दी गन्दी गाली दी तथा जान से मारने की धमकी दी। मेरी लड़की के बच्चों को अपने पास रोक कर मेरी लड़की को घर से निकाल दिया। लहूलुहान हालत किसी तरह लड़की मायके पहुंची और सारी बात बताई। तो लड़की पक्ष वाले लड़की को लेकर पनकी थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाते हुये थाने में तहरीर दी है। पनकी पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिये भेज दिया। पनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि दी गयी तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।