Breaking News

शाहजहांपुर - केंद्रीय मंत्री ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

शाहजहांपुर 26 अप्रैल 2018. केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने ग्राम बंडा में रात्रि चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं से अवगत हुई। तथा उन्होंने लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया। आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। 


केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार की रात आयोजित चौपाल में जनता की समस्याएं सुनी और देर रात सरदार परवाना सिंह के यहां खाना खाया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय लोग थे। उन्होंने गांव में रात में लगाई गई चौपाल में कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विकास की योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री की रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। गांव वालों ने अपनी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सभी समस्याओं को एक रजिस्टर में नोट कराया और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 

मंत्री ने कहा अधिकारीगण अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन जनहित में करें सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक शीघ्रता से पहुंचाएं। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई या कोताही नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आदि के संबंध में जनता से जानकारी प्राप्त की इनके बारे में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। उनके नए राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। और जो परिवार बचे हुए हैं उनको भी विशेष कैंप लगवाकर गैस कनेक्शन दिया जाएगा। 

मंत्री ने सख्त लहजे में कहा अगर शासन की किसी योजना में कोई पैसा मांगता है तो आपको एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपका पैसा सीधे आपके खाते में आता है। पात्रता सूची सीधे शासन से भेजी जाती है। केंद्रीय मंत्री ने ओटीपी यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि सरकार कौन सी योजनाएं चला रही है इसके बारे में जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। क्योंकि जब तक किसी योजना की जानकारी नहीं होगी उसका फायदा नहीं मिल सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसानों के हित के लिए गांव में चौपाल लगाकर उनकी समस्या सुन रही है। और समाधान के लिए तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे आम किसानों को सहूलियत मिली है और माफियों के अंदर दहशत पैदा हो गई।


रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही -
केंद्रीय मंत्री ने कहा जो कर्मचारी रिश्वत मागते हैं उनके लिए एंटी करप्शन पोर्टल है। कोई भी कर्मचारी आपसे पैसा मांगता है। उसका वीडियो ऑडियो बनाकर पोर्टल पर अपलोड करें तुरंत कार्रवाई होगी। जांच में दोषी पाने पाए जाने पर कर्मचारी को सस्पेंड कर जेल भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार हम सबकी है इसलिए हम सभी को सजग रहना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यभान सिंह भदौरिया, अवनीश कुमार सिंह चौहान, अनिल सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, राजकुमार रावत, राजेश वर्मा, विनय जायसवाल, कलेक्टर दीक्षित, सुरेश पासी, अनिल सिंह, देवेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह चौहान, सर्वजीत वर्मा, संजय शुक्ला, डॉक्टर विजय जौहरी, सर्वेश पाल, गौरी शंकर, पिपरा प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.