Breaking News

जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

शाहजहांपुर 18 अप्रैल 2018. अक्षय तृतीया पर आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर्व पर टाउन हॉल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुंदर सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, चाणक्य, श्रीगणेश, शिव पार्वती आदि के शोभायात्रा टाउन हॉल बाबा विश्वनाथ मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो बहादुरगंज से निकली जहां वन्दना एक्सलूसिव के स्वामी संजय अग्रवाल ने शोभायात्रा में चल रही देव स्वरूप झांकियों पर फूल वर्षा करते हुए भक्तों को फ्रूटी वितरित की।


शोभायात्रा में चल रहे भक्त जय कारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा खिरनीबाग, कच्चा कटरा, बेरी चौकी होते हुए विसरात परशुरामधाम पर सम्पन्न हुई।  जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, वहां परशुराम भक्तों ने प्रसाद चखा। शोभायात्रा में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, बीजेपी नेता राजकमल वाजपेयी, प्रदीप पांडे, अजय मिश्रा, श्यामजी शुक्ला, पिंटू तिवारी, कीर्तिमान च्युमन, आदर्श मिश्रा, दीपक मिश्रा, पुनीत हिन्दू, संजीव मिश्रा, रूपेश पांडे, संजय मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, विजय शंकर मिश्रा, आशु दीक्षित, हरि मिश्रा, पुनीत त्रिवेदी, हिमांशु मिश्रा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जितिन प्रसाद ने भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पहुंचकर उन्होंने मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया। और प्रसाद ग्रहण किया। तथा उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का नाम पहले राम था। लेकिन उन्होंने पृथ्वी पर दुष्ठों का नाश करने के लिए परशा उठाया था। जिससे उनका नाम भगवान परशुराम पड़ गया। वो भगवान विष्णु के अवतार थे। उन्होंने किसी जाति विशेष के लोगों का विनाश नही किया था अपितु उन्होंने दुष्ठों का नाश किया था। उनके साथ धर्मेंद्र दीक्षित, भूपेंद्र सिंह भन्नु आदि लोग भी मौजूद रहे।

तिलहर में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव -
भगवान परशुराम का प्रादुर्भाव अन्याय और अनीति के विनाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने सदैव आताताइयों और निर्बलों पर अत्याचार करने वालों का विनाश किया था। और धर्म व मानवता की राह पर चलने वालों को सदैव संरक्षण प्रदान किया। उक्त विचार परशुरामपुरी के महंत पंडित सत्यदेव पांडे ने तिलहर में परशुराम धाम पर आयोजित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान भगवान परशुराम जी की 5:15 फीट की भव्य प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर परशुराम धाम पर यज्ञ एवं पूजा आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में प्रख्यात चिकित्सक डॉ.विजय पाठक संजय पाठक डॉ.आदर्श पांडे परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राम मिश्रा,संतोष उपाध्याय, ब्राह्मण समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र,प्रेमपाल त्रिपाठी,अनुराग मिश्रा,राम कुमार मिश्रा, अमरीश पांडे,सचिन शर्मा,सुनील शर्मा,सभासद सुनील गुप्ता, डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ.शुभा मिश्रा, डॉ.मृदुला शर्मा, सुभाष शुक्ला, राजेश पांडे, गौरव पांडे, डॉ. अंकुर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रश्मि गुप्ता, निर्मला मिश्रा, आर्जव मिश्रा, अथर्व मिश्रा, सोनू मिश्रा, अमरनाथ गुप्ता, पंडित राम शंकर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पंडित अयोध्या प्रसाद नवनीत शर्मा योगेश त्रिपाठी शिव ओम मिश्रा के निर्देशन में संचालित हुआ। देर शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक परशुराम धाम पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।