Breaking News

29 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का विधायिका ने किया शुभारंभ

कानपुर 24 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी).  सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अधिकारी जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस के जागरूक लोगों ने आज एआरटीओ कार्यालय परिसर कानपुर देहात में मनाये गये कार्यक्रम में शिरकत की। एआरटीओ ने कहा कि जागरूकता के इस महाअभियान में बच्चे आगे आयें, जब तक पापा हेलमेट न पहने तब तक बच्चे उन्हें टोकते रहें।


कानपुर देहात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018-19 का शुभारम्भ माननीया विधायिका  प्रतिभा शुक्ला  द्वारा जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अकबरपुर कस्बे के विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों को  सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जानकारियां प्राप्त करने हेतु शामिल करवाया। इसके अलावा वाहन चालक वाहन स्वामी भी उपस्थित रहे।

सभी लोगों को यातायात के नियम के बारे में जानकारी दी गयी। विधायिका महोदया ने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बढ़ रही दुर्घटनाओं के बारे में दुख व्यक्त किया। इस कार्यशाला में पूर्व  सांसद अनिल शुक्ला, मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा, एआरटीओ सुनील दत्त, एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार, पीटीओ आनंद कुरील एवं कोतवाली अकबरपुर एसओ उपस्थित रहे।