Breaking News

अल्हागंज - दहेज हत्या में पति व सास सहित 5 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर 23 मार्च  2018. अल्हागंज कस्बे के मोहल्ला दखिनौआ में ससुरालियों के द्वारा मांगी गई एक लाख रूपये  की नगदी ना देने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  घटना की रिपोर्ट पति सास सहित 5 लोगों के विरुद्ध मृतका के मायके वालों ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई सौरभ सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम पेतापुर थाना पाली के द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसने अपनी बहन श्वेता उम्र लगभग 25 वर्ष की शादी 2 वर्ष पूर्व 29 जनवरी 2016 को अल्लाहगंज कस्बे के मोहल्ला दखिनौआ निवासी अनिल के पुत्र महेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी में फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन 2 तोले की चेन तीन सोने की अंगूठी बेड पंखा बक्सा तथा एक लाख रूपया नगद दिया था। शादी के बाद दहेज की और मांग को लेकर स्वेता का शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ पिटाई भी की जाती रही इसी दौरान उसके पुत्री का भी जन्म हो गया।  

रोज की  कलह से परेशान  होकर उसने 65000 रूपये ब्याज पर ले कर महेंद्र को दिया था इसके बाद भी स्वेता का उत्पीड़न तथा पिटाई की जाती रही है। सोमवार को भी महेंद्र ने उसकी बहन की पिटाई की थी उसके शरीर पर तमाम चोट के निशान हैं और आखिर मैं उसकी पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मृतिका के परिजन दिल्ली तथा ग्राम पैतापुर से अल्लाहगंज घटनास्थल पर पहुंच गए फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सौरभ की तहरीर पर वहां की पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में पति महेंद्र सिंह जेठ रवि सिंह जेठानी निधि सिंह तथा सास शशि सिंह एवं हरपाल सिंह  के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका की 1 वर्षीय पुत्री का पालन पोषण कैसे होगा। शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों के मुताबिक नामजद सभी आरोपी फरार हैं।