Breaking News

अल्लाहगंज - हुल्लापुर वाया साहेबगंज सड़क मार्ग नहीं हो रहा गड्ढा मुक्त

अल्लाहगंज 24 मार्च 2018 (अमित वाजपेयी). सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण अपना अड़ियल रुख नहीं बदल पा रहे हैं। उनके आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी भी बेअसर हो रही है। आपको बता दें प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान छेड़ा था, जो अल्‍लाहगंज में बेअसर है।


जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अल्हागंज-हुल्लापुर बाया साहेबगंज सड़क मार्ग की मरम्मत ना करके उसे गड्ढा युक्त ही रहने दिया, जिसके परिणाम स्वरुप इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। थोड़ी सी बूंदा बांदी होने पर ही सड़क पर फिसलन और कीचड़ बढ़ जाती है। इस मार्ग पर छोटे वाहन और पैदल ही जाया जा सकता है। इसे अल्लाहगंज- बिलग्राम मार्ग कहते हैं।  इस मार्ग पर दूरदराज के कास्तकार अपना अनाज लेकर गल्ला मंडी में आते हैं। कुछ अनाज व्यापारियों ने अपने पैसे से ईंट रोड़ा ड़लवा कर खस्ता हाल मार्ग को ठीक कराने का प्रयास किया लेकिन हालात नहीं बदले सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण इस सड़क मार्ग की मरम्मत कराने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के प्रयास और चेतावनियों का प्रभाव इन अधिकारियों पर निल है। लोगों को इंतजार है कि आखिर कब बनेगी सड़क ??
दूसरी तरफ़ जलालाबाद क्षेत्र के सपा विधायक शरदवीर सिंह का कहना है कि उक्त मार्ग पर यातायात की समस्या को देखते हुए अल्हागंज - हुल्लापुर बाया साहयबगंज दलदली एंव गड्डा युक्त सड़क मार्ग को बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर PWD विभाग के पास भेजा था। बाद में विभाग ने उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति  के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्रालय के सचिव के पास भेज दिया है। लेकिन चार माह व्‍यतीत होने के बाद भी उक्त प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिली है। जिससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।