Breaking News

कानपुर - पनकी मंदिर चौकी के पास महिला के साथ हुई हजारों की टप्पेबाजी

कानपुर 26 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी थाना क्षेत्र के कछुआ तालाब के पास दिनदहाड़े महिला के साथ हुई टप्पेबाजी। सूचना पर पहुंचे पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। महिला के बैग से सोने की एक जोड़ी बाली, सोने की अंगूठी और नगद 2000 रुपये गायब थे।



जानकारी के अनुसार शारदा देवी पत्नी वीरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी 114 ई ब्लाक पनकी के साथ कछुआ तालाब के पास हजारों की टप्पेबाजी हो गयी। शारदा देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में गई थी। रविवार दोपहर शिवली रोड चौकी के पास से ई रिक्शे से वापसी आ रही थी। रिक्शे में दो महिला और बैठी थीं। दोनों महिला पनकी कछुआ तालाब के पास उतर कर चली गयी। जब महिला ने अपना बैग देखा तो उसमें रखे जेवर और नगद दो हजार रुपये निकल जाने की जानकारी होने पर उन्‍होंने चिल्लाना शुरु कर दिया। इतने में ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी संबंधित चौकी इंचार्ज पनकी अनुराग सिंह को दी गई तो उन्‍होंने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की और शीघ्र चालक को गिरफ्तार कर कारवाई करने का पीड़ित महिला को आश्वासन दिया। महिला के बैग से सोने की एक जोड़ी बाली, सोने की अंगूठी और नगद 2000 रुपये गायब थे।