Breaking News

कानपुर - पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

कानपुर 23 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी थानाक्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जब तक कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक आग फैल गयी। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी राजीव गुप्ता की पनकी इंडस्ट्रीयल एरिया साइट नम्बर - 3 में फ्रिज के स्टैंड मोल्डिंग बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी और देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गयी। फैक्ट्री में रखें केमिकल के ड्रमों में आग लग जाने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख फैक्ट्री कर्मचारियों और आसपास की फैक्ट्री में भगदड़ मच गयी। सूचना पर पहुंची फजलगंज फायर सर्विस सहित अन्य जगहों से दमकल की 12 गाड़ियां व कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक राजीव गुप्ता ने बताया कि आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।