Breaking News

यातायात पुलिस ने चलाया वाहन सघन चैकिंग अभियान

कानपुर 08 जनवरी 2018 (शीलू शुक्‍ला). शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के निर्देश पर शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें की टू व्हीलर पर हेलमेट और तीन सवारी पर चालान किए गए उसी प्रकार चार पहिया वाहन में काली फिल्म और सीट बेल्ट पर चैकिंग कर चालान किए गए।


पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। यह नियम आम जनता के हितों में होते हैं। ट्राफिक नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। अभियान में लगभग डेढ़ दर्जन चालान किए गए। अभियान में मुख्य रूप पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जगमोहन सिंह, अनिल कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।