Breaking News

मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

कानपुर 17 जनवरी 2018. आज मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के तत्वावधान में अनवर गंज जीटी रोड पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष शुक्ला ने  क्षेत्रीय लोगों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी और इसके लाभों से अवगत कराया। 
 
जिलाध्यक्ष मनीष शुक्ला ने जानकारी देते हुए स्‍थानीय लोगों को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है| यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जो की शहरों और गावों की सफाई के लिए आरम्भ की गयी है। इस अभियान में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि शामिल है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रीन कानपुर, क्लीन कानपुर के नारे लगाते हुए एकजुट होकर भारत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जीत प्रताप सिंह, डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ला, महामंत्री वैभव प्रताप सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अर्पण शुक्ल एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।


(विशाल तिवारी एवं अमित राजपूत)