Breaking News

कानपुर - पनकी में अधेड़ महिला ने लगायी फांसी

कानपुर 15 दिसम्बर 2017. पनकी थाना क्षेत्र में महिला ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह गांव वालों ने देखा तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंचे पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पनकी थाना क्षेत्र के ग्राम लाऊका पुरवा निवासी काली शंकर पाल दादा नगर में प्राइवेट नाइट ड्यूटी करते हैं। परिवार में पत्नी रामबेटी पाल (60), बेटा रामसजीवन पाल और पुत्रवधू पूजा पाल है। गुरुवार की रात पत्नी रामबेटी पाल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पति काली शंकर पाल ने बताया कि उनकी पत्नी का मानसिक संतुलन सही नहीं था। और उसका दो साल से इलाज चल रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह गांव वालों ने देखा तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी हो पायेगी।


(महेश प्रताप सिंह एवं अनूप कुमार)