Breaking News

सपाईयों ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर 07 दिसम्बर 2017. भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में जिला समाजवादी पार्टी द्वारा सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में खिरनीबाग मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त पार्टी के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई गई बिजली दराें को वापस लेने के सम्बन्ध में महिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। 


धरना स्थल पर पार्टी के नेताओं ने अपने विचार रख भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।  इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पिछली सपा अखिलेश सरकार में विद्युत उत्पादन क्षमता 8500 मेगावाट से बढ़ाकर 16500 मेगावाट हो गई थी। जिससे गांव के लोगों को 14 से 16 घंटे एवं शहर के लोगों को 22 से 24 घंटे मिल रही थी। भाजपा की गलत नीतियों के कारण बिजली विभाग भ्रष्टाचार का शिकार हो चुका है। भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग को अपना शिकार बनाया है। अगर भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस नही लिया तो समाजवादी पार्टी के लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के निर्देष पर जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगें और सड़कों पर उतर कर जनता के हक की लड़ाई लड़ेगें। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री राममूर्ती सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेष सरकार लगातार किसानो, नौजवानों, गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। कर्जा माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया और बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर अपनी तानाशाही सरकार चला रहे है। मौके पर पूर्व विधायक कोविद सिंह, पूर्व विधायक शकुन्तला देवी, प्रदीप पाण्डे, अनवर अली, सै.रिजवान अहमद, रणंजय सिंह यादव, कपिल वर्मा, इम्तियाज मंसूरी, राजीव सक्सेना, हफीज अंसारी, स.जगजीत सिंह टांडे, फकीरे लाल वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। 


प्रमुख रूप से इमरान खां चेयरमैन, विक्रान्त चौधरी, आकाश चन्द्र, संजीव वर्मा, नीरज मिश्रा, अनस इकबाल, संजय पाठक, पंकज वर्मा, अष्वनी शुक्ला, रोशनी देवी, सुधा सिंह, साजिद खां, पिन्टू तिवारी, हिमांशु बाजपेई, ओम गुप्ता, अनुज यादव, छोटू जाटव, तौकीर खां, अनवर सईद, लवी मेशटन, अजफर अली, स.जवाहर सिंह टुटेजा, राम प्रताप सिंह, सुखवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मुकेश यादव, विपिन यादव, रामवीर सोमवंशी, श्यामा सिंह, मनोज यादव, अफसर अली, अति उल्ला सिददीकी, मुन्ना, गुडडू वारसी, डा.सईद अंसारी, कय्यूम, गौहर महबूब खां, मुन्तका बेग, षब्बो, असलम अंसारी, अजीम अंसारी, जीशान राजू, इसहाक हुसैन अंसारी, राजीव सक्सेना, मुनीश तिवारी, सिददीक, रहमान खां, श्यामजी शुक्ला, सतवीर, मुन्ने बेग, अतुल शर्मा, राकेश विष्वकर्मा, इमरान, छोटे कुरैशी, तसलीम कुरैशी, धर्म सिंह, प्रियान्शु सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह, लल्ला सिंह, पुष्पेन्द्र, संजीव जोशी, कमलेश यादव, विशाल यादव, सुधीर, रवि यादव, अमर रावत, अंकुर कटियार, अर्जुन, अवधेश पाल, आशु भटनागर, तहसीन, मुशीर, मलक मो. अहमद खां,सुधीर सिंह,राहुल सक्सेना, श्‍यामा सिंह यादव, रामदीन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।