Breaking News

जनता दल (यू) ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस को दिया समर्थन

कानपुर 16 नवम्‍बर 2017 (शीलू शुक्‍ला). जनता दल यू के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में तिलक हाल में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता दल यू शरद यादव कांग्रेस का समर्थन करता है और हम जनता से अपील करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनायें।


कानपुर नगर की जनता ने दो बार भाजपा का महापौर चुना है इसके बाद भी कानपुर की साफ-सफाई व्यवस्था ठप्‍प है, शुद्ध जल तक जनता को नहीं उपलब्ध हो सका है। नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती ना करके ठेकेदारी प्रथा पर काम कराया जा रहा है। शहर की 450 मलिन बस्तियों में से एक भी मलिन बस्ती में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों की युति नहीं हुई है। जिसके कारण मलिन बस्ती के निवासी नरकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। पिछली सरकार की बनाई गई योजनाओं का ही उद्घाटन कर रहे हैं। भाजपा देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाकर देश को तोड़ने की साजिश कर रही है।