Breaking News

कानपुर - पनकी CISF यूनिट ने "स्वच्छता ही सेवा" के तहत चलाया सफाई अभियान


कानपुर 02 अक्टूबर 2017 (महेश प्रताप सिंह). पनकी में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2017 तक चल रहे "स्वच्छ्ता ही सेवा " अभियान के तहत आज उप कमांडेंट ए.के.सिह की अगुवाई में वृहद स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान पनकी पावर हाउस रामलीला मैदान पुरानी कॉलोनी में सीआईएसएफ जवानों द्वारा चलाया गया। 


उप कमांडेंट ए.के.सिंह ने खुलासा टीवी को बताया कि इस अभियान मे करीब 100 से अधिक जवान शामिल हुए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा इस काम को करीब दो घंटे तक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान जवानों ने रामलीला मैदान पुरानी कॉलोनी पनकी पावर हाउस और उसके चारों ओर स्थित रिहायशी आवासों के सड़कों की भी सफाई की। 

इस दौरान बल सदस्यों का उत्साह और सेवा भाव की प्रशंसा रामलीला मैदान पुरानी कॉलोनी में मौजूद लोगों ने किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रही है। अभियान को सफल बनाने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट जी.बी.सिह, ए.सी.मिश्रा, संजीव मिश्रा, ए.के.तिवारी एवं जी.आर.तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।