Breaking News

कृतज्ञ राष्ट्र ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता). राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 148 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्री कोविंद सुबह यहां राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे और राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी। इससे पहले श्रीनायडू और श्री मोदी ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



शाहजहाँपुर समेत पूरे उत्‍तर प्रदेश में भी महात्मा गांधी जयन्ती हर्षउल्लास एवं परम्परागत ढंग से विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों से ओतप्रोत मनाई गई। प्रातः 07:00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा मलिन बस्तियों में विशेष सफाई कराई गई। प्रातः 07: 30 बजे शाहजहांपुर के गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री, तथा सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं पर मंत्री दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्माथ, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज उत्तर प्रदेश शासन लक्ष्मी नारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह,  अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सर्वेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार श्रीवास्तव, व अन्य गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण करते हुये नमन किया।