Breaking News

सरकारी अस्पताल का ये डॉक्टर करना चाहता था अपनी पत्नी से ये गंदा काम....

अंबेडकरनगर 16 अक्‍टूबर 2017 (सूरज वर्मा). डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। यह डॉक्टर ही है जो लोगों को असाध्य बीमारियों से बचाता है। लेकिन यही डॉक्टर जब शैतान बन जाता है तो फिर भला समाज में क्या संदेश जाता है। यही हुआ अंबेडकर नगर में, यहां के एक डॉक्टर की ऐसी बेशर्म करतूत सामने आई है, जिससे रिश्तों की पवित्रता ही खत्म हो गई। 


जिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ की बेशर्म करतूत सामने आई तो हर कोई हैरान है। इस चिकित्सक ने पहले अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और मोबाइल पर अश्लील धमकियां दी। यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ हम बिस्तर होने के लिए दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ आर.के सिंह से जुड़ा है। पहली पत्नी की मौत के बाद डॉ आर के सिंह ने दूसरी शादी कर ली। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन बाद में संबंध बिगड़ने लगा।

सूत्रों के अनुसार डॉ आर.के सिंह दबंग किस्म का आदमी है। उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, हर रोज उस पर जुल्म ढाने लगा। यहाँ तक कि शराब पीकर दोस्तों के साथ हम बिस्तर होने का दबाव भी बनाने लगा और पत्नी को मोबाइल पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर धमकी भी दी। इसका ऑडियो वायरल हुआ है। पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि लोकलाज बचाने के लिए वे लोग अबतक चुप रहे। लेकिन जब दोस्तों के साथ यौनशोषण का प्रयास किया गया तो फिर रिपोर्ट लिखवानी पड़ी। मामले में एएसपी ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने में आर.के सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।